बलिया में दरवाजे पर गिरकर युवक की मौत:तिलकोत्सव से लौटकर पत्नी को किया फोन, पत्नी के दरवाजा खोलते ही जमीन पर गिरा

बलिया4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के बहादुरा निवासी व्यक्ति की मौत दरवाजे पर गिरकर हो गई। मृतक जब तिलकोत्सव से लौटकर अपने घर का दरवाजा खुलने का इंतजार कर रहा था। उसकी पत्नी आई और दरवाजा खोली। दरवाजा खोलने के साथ ही वह जमीन पर गिर गया। जिसके बाद पत्नी चिल्लाई और घर वाले आ गए। इसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बहादुरा गांव निवासी शिवानंद सिंह 53 वर्ष गांव के ही रामबचन सिंह की लड़की की तिलक में चाड़ी नगरा के पास गए थे। तिलक से लौटकर घर आए। दरवाजा खोलने के लिए पत्नी को फोन किया।जैसे ही दरवाजा पत्नी खोली वह दरवाजे पर गिर पड़े। पत्नी के शोर मचाने पर अन्य लोग भी जग गए। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने शिवानंद सिंह को मृत घोषित कर दिया।

मृतक का किया गया अंतिम संस्कार।
मृतक का किया गया अंतिम संस्कार।

परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
इसके बाद परिजन शव को लेकर घर लौटे और मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की पत्नी मीरा देवी, पुत्रियां सोनी, मोनी, प्रीति और पुत्र आर्यन का रो-रो कर बुरा हाल है। शिवानंद सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य घाटमपुर आभा सिंह के भाई थे।

खबरें और भी हैं...