खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार, पति-पत्नी की मौत:लखीमपुर से बिहार जा रहा था परिवार, बेटे के दोनों पैर टूटे, बेटी गंभीर

सुजीत कुमार | बलरामपुर23 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

बलरामपुर-बहराइच रोड पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके 14 साल के बेटे और 7 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उ

.

परिवार लखीमपुर में शादी समारोह में शामिल होकर बिहार लौट रहा था। हादसे के बाद दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माता-पिता की मौत और बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

शादी से लौटते समय खड़े ट्रक में घुसी कार

पश्चिमी चंपारण (बिहार) के बेतिया स्थित ठाकुराई टोला निवासी अखिलेश कुमार अविनाशी (45) अपनी पत्नी पूनम, बेटे दिव्यांश और बेटी निष्ठा के साथ लखीमपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी 26 नवंबर को थी। शनिवार सुबह पूरा परिवार कार से वापस घर लौट रहा था। सुबह करीब 9:30 बजे उनकी कार बलरामपुर-बहराइच रोड पर कल्ला भट्टा के पास पहुंची। इसी दौरान तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।

टक्कर इतनी तेज कि कार के उड़ गए परखचे

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अखिलेश और उनकी पत्नी पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटा दिव्यांश और बेटी निष्ठा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सुबह 4 बजे नानी के घर से निकले थे बच्चे

घायल बेटी निष्ठा ने बताया कि वह अपनी मौसी की शादी में शामिल होने के लिए नानी के घर गई थी। शादी 26 नवंबर को हुई थी। शनिवार सुबह करीब 4 बजे वह परिजनों के साथ नानी के घर से निकली थी। इसके बाद हादसा कैसे हुआ, उसे कुछ भी याद नहीं है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात गिरजेश तिवारी ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links