बलरामपुर में शक्तिपीठ देवीपाटन महंथ द्वारा गरीबों को भीषण ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ये आयोजन देवीपाटन के संरक्षक सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है। कंबल वितरण कार्यक्रम से ठीक पहले मंदिर प्रबंधन के लोग आस पास घूमकर वास्तविक जरुरतमंदों को चिन्हित करते हैं। फिर उन्हें मंदिर के महंथ द्वारा कंबल दिया जाता है।
ठंड से न हो किसी की मौत
बुधवार को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर में पीठ के पीठाधीश्वर (महंथ) मिथिलेश नाथ योगी की अगुवाई में 200 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। ऐसे ही कंबल वितरण कार्यक्रम जल्द ही सीमावर्ती गांवों में भी अगले सप्ताह से किया जायेगा। जिससे ठंड से किसी भी व्यक्ति की जान न जाये।
सीएम के आदेश पर चलते रहते हैं जनसेवा के कार्य
शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन की संचालन गोरक्षनाथ मंदिर गोरखपुर के द्वारा किया जाता है। गोरक्षनाथ पीठ के निर्देश पर शक्तिपीठ देवीपाटन में समय-समय पर लगातार जन सेवा के कार्य किए जाते हैं। देवीपाटन महंत ने बताया कि देवीपाटन मंदिर के संरक्षक सीएम योगी आदित्यनाथ हैं।
उन्हीं की प्रेरणा से सर्वे भवंतु सुखिना की कामना से प्रत्येक वर्ष शिविर लगाकर कंबल वितरण सहित अनेक जन सेवा के कार्य किए जाते हैं। जिससे गरीब और असहाय लोगों की हरसंभव मदद हो सके।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.