बिशुनपुर खरहना की सड़कों पर नालियों का पानी बह रहा:पाइप नहीं बदले जाने से जलभराव, ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी; बीमारियां फैलने की आशंका

आशीष कुमार गुप्ता | सादुल्ला नागर(उतरौला), बलरामपुर3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

बलरामपुर के रेहरा बाजार विकासखंड की ग्राम पंचायत बिशुनपुर खरहना में नालियां चोक हैं और जलनिकासी की सही व्यवस्था नहीं है। इससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। पाइप नहीं बदले जाने से सड़क पर पानी जमा रहता है।

.

गांव में जगह-जगह कूड़े और गंदगी के ढेर लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से नालियों में कचरा जमा हो गया है। पानी की निकासी नहीं होने से कई जगह जलभराव है।

इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। गंदे पानी की दुर्गंध से आसपास रहने वाले लोग भी परेशान हैं।

ग्रामीण मंशालाल, विवेक, मनोज, दीपचंद, राकेश, सुनील और गुलाब ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। पाइप नहीं बदले जाने से सड़क पर पानी जमा रहता है। उनका कहना है कि गंदगी और जलभराव से मच्छर बढ़ रहे हैं। डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से चोक नालियों की सफाई कराने, खराब पाइप बदलने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links