बांदा जिले के बबेरू तहसील के औगासी गांव में मासूम को जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे उसकी मौत गई। 2 वर्षीय मासूम घर पर खेल रही थी। इसी समय बच्ची के हाथ पर जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया
मामला जिले के बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत औगासी गांव का है। रविशंकर की 2 वर्षीय पुत्री राखी घर में ही खेल रही थी। तभी खेलते समय जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा था। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है।
डॉक्टर रामनरेश पटेल के द्वारा जानकारी दी गई कि परिजन बच्ची को सीएचसी लेकर आए थे। परिजनों के अनुसार जहरीले कीड़े ने काटा था। जिसका इलाज किया जा रहा था। लेकिन, इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई है।
उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई
मृतक के पिता रविशंकर के द्वारा जानकारी दी गई कि घर पर खेल रही थी। खेलते समय हाथ में चेहरे के कीड़े ने काट लिया। जैसे हमको जानकारी हुई तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उपचार किया जा रहा था। उसके बाद बच्ची की मौत हो गई है। मेरे एक लड़का और एक लड़की ही थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.