बांदा में मंगलवार देर रात जिला महिला अस्पताल के बाहर सड़क पर एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा, महिला की हालत इतनी सीरियस थी कि वह अस्पताल के अंदर तक नहीं जा सकी और सड़क पर ही लेट गई। वहां मौजूद महिलाओं ने चादर लगाकर महिला की डिलीवरी कराई। बाद में नर्स जच्चा-बच्चा दोनों को अंदर ले गई। फिलहाल दोनों स्वस्थ हैं।
बता दें, बिजली खेड़ा निवासी शोभा देवी की बहू गर्भवती थी। मंगलवार देर रात उसके पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। आनन-फानन में शोभा देवी, बहू को रिक्शे से लेकर महिला जिला अस्पताल पहुंचीं। पेट में दर्द अधिक होने के चलते उनकी बहू अस्पताल के बाहर सड़क पर लेट गई। यह देख वहां मौजूद महिलाएं और अस्पताल की नर्स आ गईं।
जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
महिलाओं ने चादर लगाकर उसकी डिलीवरी कराई। डिलीवरी के बाद नर्स जच्चा और बच्चा को लेकर अस्पताल के अंदर गई, जहां दोनों को इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनों स्वस्थ हैं। शोभा देवी ने रिक्शे पर बहु को लेकर अस्पताल आई थीं। अंदर नहीं पहुंच पाईं, उससे पहले ही बहू ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया।
108 एंबुलेंस पर नहीं किया फोन
वहीं जब सवाल पूछा कि 108 एंबुलेंस पर फोन नहीं किया तो शोभा देवी ने कहा, हमने 108 को फोन नहीं लगाया। रिक्शे के सहारे यहां आ गई। दोनों की हालत ठीक है। वही रिक्शा चालक राजुआ ने बताया, वो रास्ते से जा रहा था। इन्होंने रुकवा कर कहा कि अस्पताल चलना है। अस्पताल पहुंचा तो गेट के पास ही सड़क पर महिला ने बच्चे का जन्म दे दिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.