बांदा में एसपी आवास के सामने युवक पर तमंचा तान दिया। राहगीरों के विरोध पर आरोपी ने खुद को घायल कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एसपी आवास के सामने गुरुवार रात पिंटू पर सुनील कुमार ने तमंचे से धमकाकर रोक लिया। आरोपी ने युवक को जान से मारने का प्रयास किया।
आसपास से गुजर रहे लोगों ने विरोध किया तो सुनील ने खुद को ही घायल कर लिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को हिरासत में ले लिया।
पहले भी किया था हमला
बताया जा रहा है कि पिंटू ओर सुनील के बीच रंजिश है। इसी को लेकर कुछ दिन पहले संकट मोचन मंदिर के सामने सुनील कुमार ने पिंटु पर हमला किया था। सीओ सिटी ने बताया की सिविल लाइंस के जिला अस्पताल के सामने दो लोगों का झगड़ा हो गया था। तलाशी में सुनील कुमार के पास से देशी तमंचा मिला है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.