फरीदपुर थाना क्षेत्र में खेती के विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गए। चचेरे भाई व उनकी पत्नियों ने महिलाओं को घर में घुसकर मारापीटा। मारपीट में महिलाओं के सिर में टांके आए हैं। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों के खिलाफ बलवा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम मैनी निवासी चंपा देवी पत्नी महेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम सिसइया मगनपुर निवासी भारत सिंह पुत्र सिपाही सिंह शनिवार को घर में घुस आए। ये उनके ही परिवार के लोग हैं। खेत में फसल को लेकर उनका विवाद चल रहा है। भरत के साथ उनकी पत्नी सरला देवी, उसके दो पुत्र अजीत व उसकी पत्नी आरती एवं प्रदीप व उसकी पत्नी स्वाती भी थीं। सभी ने मिलकर चंपा की बेटी शांति देवी व ईश्वरी वती को लाठी-डंडों से पीटा। इससे दोनों के सिर में गंभीर चोट आ गई। शनिवार शाम महिला थाने पहुंची। उसने पुलिस को तहरीर सौँपकर कार्रवाई की मांग की।
इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.