बरेली में चुनावी फंडिंग पर लगाम लगाने के लिए जहां पुलिस ने स्मैक तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की ताे दूसरे तरफ अब पुलिस ने भू माफियाओं पर भी शिकंजा कस दिया है। जिससे किसी भी तरह भू माफिया चुनाव में फंडिंग न कर सके। इसके लिए पुलिस ने जिले भर के भू माफियाओं की लिस्ट तैयार कर उनका भौतिक सत्यापन किया है। शहर से लेकर देहात तक इसकी कमान सर्किल अफसरों को दी गई थी। जिन्होंने में जिले में करीब 1704 भू माफियाओं को चिन्हित कर भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान जिले के करीब 302 भू माफिया फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों ने आदेश दिए हैं।
10 साल के भू माफियाओं का निकाला रिकार्ड
बरेली पुलिस इस बार चुनाव को पूरी तरह से निष्पक्ष कराने में जुटी है। कहीं किसी तरह की चुनावी फंडिंग अपराधी चाहे वह ड्रग माफिया हो या फिर भू माफिया या शराब माफिया। इन सभी माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। इस दौरान पुलिस ने करीब दो दर्जन से अधिक ड्रग तस्करों पर कार्रवाई तो कही साथ ही उनकी करीब 100 करोड़ की संपत्ति भी जब्त कर ली है। दर्जनों ड्रग तस्करों के खिलाफ पुलिस ने गैगस्टर के मुकदमे दर्ज कर उनके जेल जाने का रास्ते खोल दिए हैं। इतना ही फरार कई ड्रग तस्करों के खिलाफ पुलिस ने ईनाम घोषित कर दिया। इस दौरान उनकी करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस ने बुल्डोजर चला दिया है। जिसके बाद अब पुलिस की नजर भू माफियाओं पर गई। अब वह भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के मूड़ में आ गई है। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने जिले में 10 साल के 1704 भू माफियाओं का रिकार्ड निकालकर उनका भौतिक सत्यापन किया।
शहर से ज्यादा गांव में भू माफिया
बरेली में बड़े पैमाने पर भू माफिया हैं। कोरोना काल के पहले इन भू माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया गया था। कोविड के बाद से करीब दो साल से मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। अब विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस की निगाह फिर इन भू माफियाओं पर टिक गई है। जिसके बाद पुलिस ने फिर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में भू माफियाओं के सत्यापन के दौरान पता चला कि बरेली में शहर से ज्यादा देहात इलाके में भू माफिया हैं।
फैक्ट एंड फिगर
भू माफिया 1704
सत्यापन बांकी 31
भौतिक सत्यापन 1657
जेल में 207
जमानत पर 1145
फरार 302
मृत 3
शहर में भू माफिया 726
देहात में भू माफिया 978
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.