बरेली में जनकपुरी स्थित होटल अवध प्लाज़ा में मैसर्स बोम्बे हौजरी द्वारा 3 दिवसीय ग्रीष्म परिधान 2023 की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 23 जनवरी से प्रारंभ इस ग्रीष्म परिधान प्रदर्शनी का समापन 25 जनवरी को हुआ। इस प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे 36 कम्पनियों के ग्रीष्म गार्मेंट कलेक्शन उपलब्ध रहे। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कानपुर, लुधियाना, हाथरस, अमृतसर, सूरत आदि शहरों से आये हुए सप्लायेर्स ने ग्रीष्म परिधानों के नये 2023 कलेक्शन को प्रदर्शनी में रखा।
बच्चों से लेकर बड़ों के मेल व फीमेल ग्रीष्म बस्त्रों का नया कलेक्शन देखने को मिला। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में बरेली ही नहीं, बल्कि दूर दूर से आये लोगों ने हिस्सा लिया और ग्रीष्म परिधानों को देखा। बोम्बे हौजरी के मालिक रोमी सेठी के अनुसार 1960 से लेकर 2023 तक उनकी तीसरी पीढ़ी लगातार गार्मेंट के इस व्यवसाय को आगे बढ़ा रही है और हमेशा ही मुनासिब दामों में बेहतर देने की कोशिश कर रही है। बोम्बे हौजरी के डायरेक्टर एवं रोमी सेठी के पुत्र गीत सेठी के अनुसार उनका प्रयास हर बार और बेहतर देने की कोशिश करना है, इस प्रदर्शनी में अलग अलग कम्पनियों के स्टाल पर ग्रीष्म परिधानों की विशाल रेंज यहां आए। कम्पनियों ने अपने स्टाल को परिधानों की नई रेंज के साथ सुसज्जित किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.