नगर निकाय निर्वाचन को लेकर डीएम ने की बैठक:समस्त BLO  को अपने कार्यालयों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बैठने के निर्देश

बरेली7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निकाय निर्वाचन को लेकर डीएम ने की बैठक। समस्त BLO  को अपने कार्यालयों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बैठने के निर्देश। - Dainik Bhaskar
नगर निकाय निर्वाचन को लेकर डीएम ने की बैठक। समस्त BLO  को अपने कार्यालयों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बैठने के निर्देश।

डीएम शिवाकान्त द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी नगर निकाय निर्वाचन 2022 हेतु वार्डों के आरक्षण के संबंध बैठक की। डीएम ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन जगहों से अभी तक संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील बूथों की सूची नहीं आई है।

उन्हें जल्द से जल्द उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि नगर निगम के अन्तर्गत जिन नए वोटरों का डेटा अभी तक नहीं आया है उसे शीघ्र उपलब्ध कराया जाए।

43 बूथ और बढ़े

उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी पोलिंग बूथ बनाए जाएं उनकी सूची अपर जिलाधिकारी प्रशासन को अवश्य उपलब्ध कराए जायें। जिलाधिकारी को नगर आयुक्त ने अवगत कराया कि बरेली नगर निगम में 80 वार्ड हैं जिनमें 585 बूथ हैं।

सम्भाजन के उपरांत 43 बूथ बढ़ाए गए हैं सभी बूथों पर BLO को मतदाता सूची के साथ सर्वमान्य के लिए दिखाने एवं दावा आपत्ति प्राप्त करने हेतु निर्देश किया गया है। जनसामान्य बूथ पर मतदाता सूची का अवलोकन अपनी आपत्ति सभी लोग अपने बूथ पर मतदाता सूची का अवलोकन कर अपनी-अपनी आपत्ति BLO को दे सकते हैं।

आपत्ति देने की अंतिम तिथि 7 नवम्बर, 2022 है। इससे पूर्व BLO सभी आपत्तियों को प्राप्त कर जांचोपरांत उनका निस्तारण करेगें।मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 नवम्बर, 2022 को किया जाना है।

प्रत्येक व्यक्ति का नाम मतदाता में जुड़वाएं

जिलाधिकारी ने समस्त ई.ओ. को निर्देश दिये कि पोलिंग बूथ वाले कमरों में बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था उचित रखी जाये। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि यदि आपके पास कोई व्यक्ति अपना नाम जुड़वाने के लिये आता है तो उसका नाम अवश्य जोड़ा जाये।

उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि नगर निगम द्वारा स्ट्रांग रुम तथा मतगणना स्थल का शीघ्र चयन किया जाये।बैठक में नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया, अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी धीरेन्द्र कुमार, डीएसटीओ श्संतराम वर्मा, समस्त उप जिलाधिकारी, BLO सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।