नाबालिग से जीजा और उसके भाई ने किया दुष्कर्म:तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने दिखाया डॉक्टर को तो खुली पोल, आरोपितों पर मुकदमा

बरेली8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
नाबालिग से जीजा और उसके भाई ने किया दुष्कर्म। तबिरयत खराब होने पर डाॅक्टरों ने बताया 5 माह की गर्भवती। जीजा और उसके भाई पर दर्ज हुआ मुकदमा। - Dainik Bhaskar
नाबालिग से जीजा और उसके भाई ने किया दुष्कर्म। तबिरयत खराब होने पर डाॅक्टरों ने बताया 5 माह की गर्भवती। जीजा और उसके भाई पर दर्ज हुआ मुकदमा।

बरेली के सीबीगंज बड़ी बहन के घर गई गई किशोरी से जीजा और उसके भाई ने दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने किशोरी को गर्भवती बताया, जिसके बाद घटना का पता चला।

पीड़ित परिवार ने आरोपितो से शिकायत की तो मामले में पंचायत भी हुई। हालांकि उसके बाद पीड़ित परिवार ने आरोपित बहनोई और उसके भाई के खिलाफ सीबीगंज थाने में दी तो पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म समेत गभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों घर बुलाकर करते थे दुष्कर्म

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी अभी 14 वर्ष की है बड़ी बेटी का निकाह गांव के ही रहने वाले मोहम्मद अली से हुआ था। दोनों के घर आसपास होने के कारण उसकी छोटी बेटी दिन में कई बार अपने दीदी के ससुराल आती जाती थी।

इसी बीच मौका पाकर जीजा मोहम्मद अली व उसके भाई शोएब अली ने किशोरी को दबोच लिया और डरा धमकाकर उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया दिया। इसके बाद जीजा और उसका भाई कभी अपने घर में बुलाकर तो कभी किशोरी के घर में ही उसके साथ दुष्कर्म करते रहे, जिसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई।

5 माह की गर्भवती निकली

परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से किशोरी की तबीयत खराब चल रही थी। किशोरी की मां का पहले ही इंतकाल हो चुका है। घर में केवल किशोरी और उसके पिता रहते हैं। पिता ने अपनी बेटी से तबीयत के बारे में पूछा तो वह कुछ बता नहीं सकी।

किशोरी को निजी अस्पताल में एक डॉक्टर को दिखाया गया। जहां डॉक्टर को शक होने पर उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया जिसमें वह 5 माह की गर्भवती निकली। जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया। गांव में सामूहिक दुष्कर्म की बात फैल गई।

पंचायत में दबाने की कोशिश

जीजा व उसके भाई द्वारा किए सामूहिक दुष्कर्म जैसे संगीन मामले में भी गांव में पंचायत होती रही। सोमवार दोपहर से ही गांव के ही कुछ लोग मामले को दबाने में जुट गए और पंचायत बुलाई गई। गांव में मामला निपटाने के लिए आरोपी पक्ष के लोग नाबालिग किशोरी व उसके पिता पर दबाव बनााया। कि अगर मुकदमा लिखवाया तो तुम्हारी बहन को तलाक दे दिया जाएगा।

साथ ही पिता को भी अंजाम भुगतने की धमकी दी। मगर किशोरी का पिता नहीं माना। उसके बाद पुलिस को तहरीर सौंप दी गई। शाम को पुलिस ने किशोरी के बयान को दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। सीओ सेकेंड आशीष प्रताप सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को पकड़ लिया गया है। किशाेरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।