बरेली पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम:MLC स्नातक प्रत्याशी शिव प्रताप के समर्थन में मतदान करने की अपील की

बरेली2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
बरेली पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल

बरेली- मुरादाबाद खंड स्नातक एमएमसी चुनाव 30 जनवरी को होगा। बरेली और मुरादाबाद मंडल के 9 जिलों की इस स्नताक सीट पर करीब 1 लाख 69 हजार स्नताक वोटर हैं। सपा ने यहां शिव प्रताप को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा ने मौजूदा एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त को मैदान में उतारा है।

सपा प्रत्याशी शिव प्रताप के पक्ष में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल बरेली पहुंचा। स्वर्ण टॉवर होटल में उन्होंने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात की। साथ ही चुनाव को लेकर कहा कि हर कार्यकर्ता तो इस चुनाव में पूरी ताकत से चुनाव लड़ाना है।

भाजपा का खेल खत्म

नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा का खेल खत्म हो चुका है। जनता सब जाती है। पांच सीटों पर स्नातक का चुनाव है। सभी सीटों पर सपा जीत रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बेरोजगारों की चिंता नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में पक्षपात के रूप में काम हो रहा है।