राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बनाई गई योजना:जनपद न्यायालय में प्रशासनिक अधिकारियों और बैंक अधिकारियों के साथ बनाया प्लान

बरेली5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बनाई गई योजना। जनपद न्यायालय में प्रशासनिक अधिकारियों और बैंक अधिकारियों के साथ बनाया प्लान। - Dainik Bhaskar
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बनाई गई योजना। जनपद न्यायालय में प्रशासनिक अधिकारियों और बैंक अधिकारियों के साथ बनाया प्लान।

बरेली में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा 12 नवंबर 2 शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

जिसके संबंध में जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनोद कुमार के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायालय के सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों और सभी बैंकों के अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया।

बैंक में मामलों में जारी हुआ नोटिस

बैठक का संचालन नोडल अधिकारी अपर जिला जज अरविंद कुमार यादव ने किया। नोडल अधिकारी द्वारा बैंक के अधिकारियों को लोक अदालत को सफल बनाने व अधिक से अधिक वादों के निस्तारण करने हेतु दिशा निर्देश दिए। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को सभी विभागों से ज्यादा से ज्यादा वादों के सफल निस्तारण कराने पर जोर दिया।

बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा सभी से वार्ता की गई और सभी विभागों से आये अधिकारियों से लोक अदालत में लगाए वादों की जानकारी एकत्र की गई। बैंकों से लगाए गए मामलों में जारी हो रहे नोटिस के लिये सभी बैंकों को दिशा निर्देश दिये गए, साथ ही जिन नोटिस का तामिला पुलिस प्रशासन द्वारा किया जा सकता है उनके तामिले के लिये भी निर्देश जारी किये गए।

अधिक से अधिक वादों का हो निस्तारण

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सौरभ कुमार वर्मा ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए सभी प्रशासनिक विभाग और बैंकों को नोडल अधिकारी द्वारा दिशा निर्देश जारी करे गए है। बैंकों के 7 हजार से ज्यादा नोटिस प्राधिकरण से जारी किये जा चुके हैं, जिनके सफल निस्तारण की उम्मीद है।

बैठक में एडीएम एफआर संतोष बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार गुप्ता, एडीएम आशीष कुमार, राजेश चंद्रा, एसीएम नन्हें राम, तहसीलदार अरविंद कुमार तिवारी, अनिल, विनोद कुमार चौधरी, शेर बहादुर सिंह, लेबर अधिकारी रूप किशोर राजपूत, बरेली विकास प्राधिकरण से अनिल कुमार, बीएसएनएल से अमित कुमार मौर्या, लीड बैंक से श्रीमती सुमन, बैंक ऑफ इंडिया से संजय सिंह, एचडीएफसी से शैलेंद्र भटनागर, पंजाब नैशनल बैंक से रजत अग्रवाल, राम सिटी से आलोक सिंह के साथ कई बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।