सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करना एक महिला को महंगा पड़ गया। वर्तमान समय में चल रहे माहोल को देखते हुए करणी सेना ने महिला का विरोध करते हुए प्रेमनगर थाने में तहरीर देते हुए विरोध जताया तो पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हिंदू संगठन
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बांके की छावनी निवासी ठाकुर राहुल सिंह करणी सेना के जिलाध्यक्ष हैं। रविवार रात वह अपने दर्जनों समर्थकों के साथ प्रेमनगर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि न्यूज वन इण्डिया की पत्रकार जिसका नाम नगमा शेख है उसने फेसबुक एकाउंट से एक पोस्ट जारी की है। जिसमें हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किया है। जिसे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा है।
इस दौरान उसकी अपमान जनक टिप्पणी को लेकर लोगों ने भी जमकर विरोध किया है। संगठन के लोगोें ने कहा कि अगर नगमा शेख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार नहीं किया गया तो देश पर में उसके खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। प्रेमनगर पुलिस ने मामले की जानकारी अफसरों को दी तो उनके आदेश के बाद पुलिस ने जांच की और साक्ष्य के आधार पर आरोपित पत्रकार नगमा शेख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
पुलिस की माने तो आगे की जांच के आधार पर महिला की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं नगमा के इस इस पोस्ट के बाद फेसबुक पर भी लोगों ने उनके खिलाफ जमकर आक्रोश दिखाया है। वहीं हिंदू संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर सोमवार को आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह फिर से प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.