भदोही जनपद में शासन द्वारा बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता के साथ उन्हें सशक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डॉ. अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा स्कूल कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, मंदिर मस्जिद और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं व महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक करने और चेकिंग अभियान चालाया जा रहा है।
उक्त निर्देश के क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम ने यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाओं की जानकारी साझा की है। जिसमें वुमेन पावर लाइन 1090 महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 एम्बुलेंस सेवा 108 और अपने-अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर बालिकाओं को जागरुक किया है।
स्कूल की बच्चियों को किया गया जागरूक
एण्टी रोमियो टीम द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना एण्टी रोमियों टीम व उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं बालिकाओं छात्राओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए। महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।
साथ ही सभी बालिकाओं महिलाओं को बताया गया कि सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा सहायता हेतु महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है। जहां पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है। तथा समय से उनका निस्तारण कराया जाएगा। सभी बालिकाओं महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया।
साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा आसपास बेवजह घूम रहे युवकों शोहदों से पूछताछ कर चेतावनी दी गयी तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गयी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.