भदोही में ईट राइट मेला का आयोजन किया गया। ईट राइट मेले का शुभारंभ खाद्य आयुक्त लखनऊ सर्वेश राना, विधायक विपुल दुबे, अपर जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा दीप प्रज्वलित कर किया है। इस मेले का उद्देश्य सही खानपान की संस्कृति को विकसित करना है।
खान-पान को लेकर दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां
ईट राइट मेले के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों ने अपने स्टाल लगाए। खान-पान से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों को दी है। ईट राइट मेले का उद्देश्य सही खान-पान की संस्कृति को विकसित करना है।भदोही जिले को पिछले वर्ष भी देश के चुनिंदा जिलों में अग्रणी स्थान मिला था। इस मेले के आयोजन से मोटे अनाज के चलन को बढ़ावा मिलेगा। मेले में बकरी के दूध, फोर्टिफिकेशन, डाइट केयर से संबंधित कई अन्य जानकारियां भी दी गई।
जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
ईट राइट मेले में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को खान-पान के रख-रखाव और साफ-सफाई के विषय में जानकारियां दी गई। इस मौके पर तेल, चीनी और नमक कम से कम प्रयोग करने पर बल दिया गया। लोगों को बताया गया कि वह मीठे और अन्य नुकसान करने वाले पदार्थों की जगह कौन-कौन सी सामग्री प्रयोग कर सकते हैं।
विधायक विपुल दुबे और दीनानाथ भास्कर ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। खाद्य आयुक्त सर्वेश राना ने मोटे अनाज से संबंधित कई जरूरी जानकारियों से लोगों को अवगत कराया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.