बिजनौर के चांदपुर तहसील की दो नगर पालिका के 50 वार्डों की आरक्षण सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई। इससे नगर पालिका और नगर पंचायत में वार्ड वार आरक्षण सूची की तस्वीर साफ हो गई है। इस सूची पर 7 दिनों में आपत्तियां मांगी गई हैं। हालांकि इसमें काफी कुछ बदलाव की संभावना कम ही है। जल्द ही नगर पालिका के अध्यक्ष पद का आरक्षण भी जारी हो जाएगा।
चांदपुर तहसील क्षेत्र में दो नगरपालिका है चांदपुर और नूरपुर। चांदपुर और नूरपुर नगरपलिका में टोटल मिलाकर 50 वार्ड हैं जिनकी आरक्षण सूची आज जारी कर दी गई है।बात करें चांदपुर नगरपालिका की तो चांदपुर नगर पालिका में 25 वार्ड हैं जिनकी आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। चांदपुर में 12 अनारक्षित , 6 महिला , 4 पिछड़ा वर्ग , एक पिछड़ा वर्ग महिला , एक अनु जाति महिला, एक पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई हैं।
इन वार्डों पर यह है आरक्षण
वहीं बात करें नूरपुर नगरपालिका की तो यहां भी 25 वार्ड हैं जिनकी आरक्षण वार्ड वार जारी कर दी गई है यहां 11 अनारक्षित , 4 पिछड़ा वर्ग , 6 महिला , एक अनु जाति महिला , एक अनु जाति , 2 पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है। हालांकि इन पर 7 दिनों के अंदर आपत्ति मांगी गई है लेकिन बदलाव की संभावना कम है बताया जा रहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष पद की आरक्षण सूची भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.