बिजनौर के युवक की सहारनपुर में सड़क हादसे में मौत:शादी समारोह से लौटते समय डिवाइडर से टकराई थी कार, बंधन बैंक में जॉब करता था युवक

चाँदपुर10 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

बिजनौर में चांदपुर के युवक की सहारनपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक ओर घायल शादी समारोह में शामिल होने के बाद सुबह वापस लौट रहे थे। हादसा सहारनपुर जिले में हुआ है। डिवाइडर से कार टकराने से हादसा हुआ है। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। बताया जा रहा है मृतक सहारनपुर जिले में ही बंधन बैंक में सेवारत था। घटना सोमवार सुबह तड़के की है।

दरअसल मामला बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम किरतपुर निवासी सतीश कुमार का है। जो सहारनपुर में रहकर नौकरी करता था। सोमवार सुबह तड़के सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई है। लगभग 35 वर्षीय सतीश कुमार पुत्र किशन बहादुर ग्राम किरतपुर थाना चांदपुर निवासी था। बताया जा रहा है कि सतीश अपने स्टाफ के लोगों के साथ कार में सवार होकर रविवार रात में एक शादी समारोह में गया था।

सोमवार को तड़के सुबह लगभग 5 बजे चारों लोग कार से रामपुर मनिहारान लौट रहे थे कि अचानक इनकी कार रास्ते में एक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि उसमें सवार सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी बताया जा रहा है कि मृतक सतीश सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान इलाके में एक बंधन बैंक में नौकरी करता था। सतीश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर परिवार के लोग सहारनपुर के लिए निकल गए हैं।

खबरें और भी हैं...