• Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bijnor
  • Dhampur
  • In Bijnor, Farmers Expressed Anger By Burning Sugarcane At The Crossroads Said Government Is Not Fixing The Rates, Mill Owners Are Not Giving Slips, All round Exploitation Is Happening

बिजनौर में किसानों ने चौराहे पर गन्ना जलाकर जताया आक्रोश:बोले- सरकार रेट नहीं तय कर रही, मिल मालिक पर्ची नहीं दे रहे, चौतरफा हो रहा शोषण

धामपुर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र में किसानों ने गन्ना जलाकर सरकार के प्रति अपना आक्रोश जताया है। किसानों का कहना है कि सरकार ने अभी तक गन्ने का मूल्य तय नहीं किया है। इसके अलावा मिल मालिक किसानों को गन्ने की पर्ची भी नहीं दे रहे हैं। किसानों का शोषण किया जा रहा है। उनका गन्ना खेतों में सूख रहा है। इस कारण किसान अपना गन्ना जलाने को मजबूर हैं।

गुरुवार को किसानों ने मिल चौराहे पर गन्ना जलाकर केंद्र और राज्य सरकार के प्रति विरोध जताया। इस अवसर पर किसान मो अय्यूब ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार किसानों का शोषण कर रही है। इसी तर्ज पर मिल मालिक भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। मालिक गन्ने का भाव किसानों को नहीं बता रहे हैं।

इस तरह किसानों को परेशान किया जा रहा है। इतना ही नहीं किसानों को गन्ना बिक्री की पर्ची भी नहीं दी जा रही है। किसानों का गन्ना खेत में सूख रहा है। किसान आत्महत्या कर रहा है। इसके विरोध में किसानों ने तहसील और चौराहों पर गन्ना जलाने को मजबूर हैं।

खबरें और भी हैं...