बिजनौर के मण्डावर में मंगलवार को एक शादी समोराह में डीजे पर डांस कर रहे युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली एक दूसरे युवक को जाकर लग गई। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल यह पुरा मामला बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपुर उर्फ नौबतपुर का है। जहां उस वक्त हड़कम्प मच गया जब गांव में रहने वाले अकबर पुत्र बुद्धू जिलेदार की लड़की की शादी के मौके पर देर रात डीजे बज रहा था।
केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है
बताया जा रहा है की डीजे में नाचते युवक ने अचानक फायरिंग कर दी। पास में खड़े गुलफाम पुत्र अनवर उम्र 26 वर्ष डीजे पर डांस कर रहा था। युवक द्वारा फायरिंग से पास में खड़े गुलफाम के पेट में गोली लग गई। गोली लगते ही शादी समारोह में हड़कम्प मच गया।
गुलफाम बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी गुलफाम को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हुई है। वहीं थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि तहरीर आ गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.