- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Bijnor
- Bijnor Voter List Update | BLO Booth Campaign Form 6 News
बिजनौर में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान:सभी बूथों पर बैठेंगे बीएलओ; 18 साल के युवा भी जुड़वा सकेंगे नाम
- कॉपी लिंक

बिजनौर में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और नाम की जांच के लिए 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलेगा। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। वे सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आवेदन लेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने मतदाताओं से अपनी और परिवार के सदस्यों की जानकारी मतदाता सूची में जांचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना जरूरी है।

18 साल पूरे करने वाले युवा भर सकेंगे फॉर्म-6
मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2027 को 18 साल पूरे करने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं। जिन पात्र नागरिकों के नाम सूची में नहीं हैं, वे भी संबंधित बूथ पर आवेदन कर सकते हैं।
युवा और पात्र महिलाएं अभियान का लें लाभ
प्रशासन ने युवा मतदाताओं, पात्र महिलाओं और उन नागरिकों से अभियान का लाभ लेने की अपील की है, जिनका नाम किसी कारण से सूची में दर्ज नहीं हो पाया है। मतदाता नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर अपना और परिवार के सदस्यों का नाम जांच सकते हैं।






















