बिजनौर में महंगाई को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी का प्रदर्शन:राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा

बिजनौर7 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

बिजनौर के स्योहारा में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले दर्जनों कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।

कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेशों की सरकार को आम आदमी गरीब किसानों मजदूरों के हितों की चिंता नहीं है। खाने पीने की आवश्यक वस्तुओं पर पहले ही जीएसटी लगाकर दाम बढ़ा कर रख दिया। अब गैस को महंगा किया गया है। जनता को मिलने वाली सभी सुविधाओं को धीरे-धीरे समाप्त किया जा रहा है।

एक और किसान को फ्री बिजली देने का बात की जा रही थी। नलकूप पर मीटर लगाने के लिए आमादा है। जनता की आमदनी कम होने के कारण वस्तु खरीदने की शक्ति कम हो रही है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सरकार की गरीब विरोधी नीतियों की निंदा करती है। मांग करती हैं कि बिजली दरों में 25% की वृद्धि के प्रस्ताव को रद्द किया जाए। रसोई गैस के बढ़े दामों को वापस लिया जाए। आवश्यक वस्तुओं से जीएसटी को हटाया जाए। सभी को राशन, चीनी, तेल ,साबुन आदि सस्ते दर पर दिया जाए।

सभी प्रदर्शनकारियों में कामरेड इसरार अली, जावेद, इंद्र कुमार शर्मा, खलील, शरीफ, मतलूब, जरीफ, अनवर,सुनील आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...