बिजनौर नगर निकाय चुनाव वार्ड की आरक्षण सूची जारी हो गई है ,जिले की 12 नगरपालिका 6 नगर पंचायत के सभी 392 वार्ड की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। दरअसल, आज शुक्रवार की देर शाम नगर निकाय चुनाव की वार्ड आरक्षण सूची जारी कर दी गई है।
बिजनौर जिले की अट्ठारह नगर पालिका नगर पंचायत यानी 12 नगर पालिका और 6 नगर पंचायत के सभी 392 वार्डों का आरक्षण की सूची आज शासन से जारी कर दी गई है। सभासद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हजारों नेताओं को जिस घड़ी का महीनों से इंतजार था वह इंतजार आज खत्म हो गया है। आरक्षण जारी होने से कुछ नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं जबकि कई दिग्गजों की नींद भी उड़ गई है। बिजनौर शहर की नगर पालिका में पिछली बार 25 वार्ड थे इस बार सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका क्षेत्र में 32 वार्ड हो गए हैं।
जिसमें वार्ड नंबर एक नई बस्ती 23 आंशिक मुकरपुर खेमा आंशिक, अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर 2 मोहल्ला जाटान बी 4 कस्बाबान आंशिक पिछड़ा वर्ग महिला ,,वार्ड नंबर 3 मुकरपुर खेमा आंशिक अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर 4 कस्साबन आंशिक अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर 5 आवास विकास कॉलोनी महिला, वार्ड नंबर 6 रसीदपुर गढ़ी आंशिक महिला, वार्ड नंबर 7 जाटान बी चार आंशिक घेर रामबाग पिछड़ा वर्ग। वार्ड नम्बर 8 मोहल्ला चाहशीरी, बी 24 आंशिक लड्डू पुरा पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड नंबर 9 सिविल लाइन दो S6 सुरेंद्रनगर वीआईपी कॉलोनी महिला वार्ड नंबर 10 खत्रियाँन B12 व बी 13 शाहबाजपुर खाना महिला वार्ड नंबर 11 मुकरपुर खेमा आंशिक पिछड़ा वर्ग वार्ड नंबर 12 खत्री यान बी 13, शाहबाजपुर खाना महिला , वार्ड नंबर 13 रामपुर बकरी फतेहपुर नोआबाद, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुए हैं जबकि, वार्ड 14 वार्ड 15 वार्ड 16 अनारक्षित।
मैं वार्ड 17 महिला वार्ड 18 अनारक्षित वार्ड 19 पिछड़ा वर्ग वार्ड 20 महिला वार्ड 21 वार्ड 22 वार्ड 23 वार्ड 24 वार्ड 25 वार्ड 26 वार्ड 27 अनारक्षित व वार्ड 28 पिछड़ा वर्ग वार्ड 29 अनारक्षित वार्ड 30 पिछड़ा वर्ग वार्ड 31 अनारक्षित वार्ड 32 महिला के लिए सूची जारी कर दी गई।
यहां देखें पूरी लिस्ट...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.