बिजनौर में आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर बिजनौर नगर पालिका व मंडावर नगर पंचयात में बनाए गए पोलिंग बूथों का एसडीएम व सीओ सिटी ने निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
दरअसल, हाल ही में नगर निकाय चुनाव होने हैं, जिसकी तैयारी में ज़िला प्रशासन और पुलिस जुटा हुआ है। आज बिजनौर नगर पालिका और मंडावर नगर पंचायत में बनाए गए पोलिंग बूथों को निरीक्षण करने के लिए एसडीएम सदर मोहित कुमार , सीओ सिटी अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और नगर क्षेत्र में बनाए गए पोलिंग बूथों का बारीकी से निरीक्षण किया।
पोलिंग बूथो का बारीकी से किया निरीक्षण
अधिकारियों ने मंडावर क्षेत्र के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, किसान सहकारी समिति , प्राइमरी स्कूल में बनाए गए पोलिंग बूथ का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बूथ के आसपास साफ-सफाई कराए जाने के लिए निर्देशित किया।
आवश्यक दिशा निर्देश दिए
इसके बाद दोनों अफसर पुलिस टीम के साथ बिजनौर नगर पालिका क्षेत्र में बनाए गए पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे और यहां पर बनाए गए पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.