बिजनौर में सोमवार देर रात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार फूफा और भतीजे की मौत हो गई। मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पैजनिया का हर्षित(20वर्ष) पुत्र विरेंद्र सोमवार को रिश्तेदारी में पाली गया था। साथ में उसके फूफा महेंद्र सिंह(48)पुत्र सुखराम सिंह भी थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। नहटौर थानां क्षेत्र के मॉडर्न एरा चौराहे के पास कार ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र सिंह और हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि चालक कार लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने दोनों एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक महेंद्र के परिवार में एक बेटा और 3 बेटी हैं, जबकि हर्षित 9th का छात्र था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.