बिजनौर में पुलिस ने डॉक्टर को गोली मारने वाले दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि डॉक्टर ने उसकी पत्नी का इलाज किया था। इलाज के दौरान लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई। जिसके बाद से ही वह डॉक्टर से रंजिश मानता था। इसीलिए उसने डॉक्टर को गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा व बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों पर 15000 रुपए का इनाम भी घोषित किया है।
पत्नी की मौत से नाराज था सलमान
जिले के एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी सलमान की पत्नी शगुफ्ता का इलाज 2 महीने पहले डॉक्टर धर्मवीर ने किया था। इलाज के बाद शागुफ्ता की मौत हो गई थी। जिसके बाद से सलमान डॉक्टर से रंजिश मानने लगा था। इसीलिए उसने अपने साथी महबूब के साथ मिलकर डॉक्टर को गोली मारकर जख्मी कर दिया था।
क्लीनिक बंद कर घर जाते वक्त मारी थी गोली
दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर के नांगल थाना क्षेत्र का है। जहां पर 30 दिसंबर की रात को शेखुपुरा निवासी निजी डॉक्टर धर्मवीर सैनी अपनी क्लीनिक बंद कर घर जा रहा था। तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोली चला दी थी। गंभीर हालत में घायल डॉक्टर को अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.