बिजनौर में आज रविवार के दिन सर्दी का पहला कोहरा नजर आया है। जिसके चलते आज सुबह के समय काफी ठंड बढ़ गई है। कुछ लोग अलाव जलाकर हाथ सेकते नजर आए और सड़को पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गयी है। वाहनों को लाइटों का सहारा लेकर कोहरे के बीच से गुज़रना पड़ा।
दरअसल, जैसे ही दिसंबर का महीना शुरू हुआ वैसे ही ठंड ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आज बिजनौर शहर को कोहरे ने अपनी आगोश में ले लिया और सुबह सवेरे से ही कोहरा चढ़ा हुआ है।
आज अचानक से इस सर्दी का पहला घना कोहरा दिखाई दिया है। जिस कारण रविवार की सुबह काफी ठंड बढ़ गई है। साथ ही मौसम का मिजाज़ बदलते ही ठंड ने लोगो को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है।
सड़कों पर नहीं नजर आए लोग
सवेरे से ही घना कोहरा छाए रहने की वजह से आम जनजीवन ठंड के चलते अस्त व्यस्त हो गया और सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया। ठंड होने की वजह से लोग अपने घरों में ही कैद रहे। साथ ही सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ़्तार भी कम हो गयी है।घना कोहरा होने की वजह से लाइटों का सहारा लेकर धीमी गति से दौड़ते नज़र आए है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.