खुर्जा में सड़क किनारे मिला बुजुर्ग का शव:चेहरे पर गहरे चोट के निशान मिले; ग्रामीणों ने हत्या की जताई आशंका

खुर्जा (बुलंदशहर)11 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के ग्राम गवा कलेना मार्ग पर एक बुजुर्ग का एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल देहात थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद देहात थाना पुलिस मौके पर आई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शव के चेहरे पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। इसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। देहात थाना पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

मामला देहात थाना क्षेत्र स्थित गवा कलेना मार्ग का है। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों ने मार्ग पर अज्ञात शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना पर गांव पहुंची देहात थाना पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

शव के चेहरे पर चोट के निशान मिले
पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। लोगों ने हत्या का अंदेशा जताया है, लेकिन पुलिस हत्या के बात से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव का शिनाख्त होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पीएम के बाद ही पता चल सकेगा। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...