बुलंदशहर में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। राहुल गांधी के करीबी और कांग्रेस के कद्दावर नेता बंशी सिंह पहाड़िया सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। शुक्रवार को वो अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा का दामन थाम सकते हैं। बंशी सिंह पहाड़िया ने साल 2012 के विधानसभा चुनाव में खुर्जा सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।
उन्होंने एक लाख से अधिक वोट प्राप्त कर सभी विरोधियों की जमानत जब्त कर दी थी। उनके अलावा कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सका था। 2019 का लोकसभा चुनाव भी उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था, लेकिन वो चौथे नम्बर पर रहे थे।
बीएसपी ने पांच प्रत्याशी किए घोषित
बुलंदशहर की पांच विधानसभा सीटों के लिए बसपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सिकंदराबाद विधानसभा से मनवीर गुर्जर को, स्याना विधानसभा से सुनील भारद्वाज, अनूपशहर विधानसभा से बसपा ने रामेश्वर सिंह लोधी, डिबाई विधानसभा से करणपाल लोधी, खुर्जा विधानसभा से विनोद प्रधान और विधानसभा शिकारपुर से हाजी रफीक फड्डा को प्रत्याशी बनाया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.