बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी एक विवाहिता के साथ देवर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने देवर व उसके दोस्तों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है।
विवाहिता के देवर दुष्यंत, दोस्तों आशिक, प्रशांत, अंकित, रोहित को नामजद किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
जिला गौतमबुद्धनगर निवासी विवाहिता के भाई ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने अपनी दो बहनों की शादी सिकंदराबाद निवासी दो युवकों के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों से उसकी एक बहन के साथ ससुराल वाले दुर्व्यवहार करते थे।
भाई के अनुसार उसकी बहन के एक देवर ने एक बहन के साथ दुष्कर्म किया। बाद में देवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों में प्रशांत, दुष्यंत, आशिक, अंकित व रोहित हैं। बहन ने अपनी सास को घटना की जानकारी दी। उल्टे सास ने बहनों को चुप रहने की धमकी दी तथा बहनों पर दबाब बनाया। कहा कि यदि किसी को बताया तो तुम्हें यहां नहीं रहने देंगे। जिससे उसकी बहनें डर गईं। बाद में आपबीती उसे बताई। जिसके बाद विवाहिता के भाई ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी।
पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.