चंदौली में मिट्टी की दीवार गिरने से दो लोग घायल हो गए। दोनों एक कच्चा मकान तोड़ रहे थे। तभी अचानक मिट्टी का टीला खिसककर उनके ऊपर गिर गया। जिससे दोनों घायल हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
मिट्टी में दबकर दोनों हुए बेहोश
जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के कंजेहरा गांव में शुक्रवार की शाम शिवनाथ गुप्ता(74) और रामधार गोंड(75) मिट्टी की पुरानी दीवार को तोड़ रहे थे। लेकिन अचानक जर्जर पुराने मिट्टी के घर की दीवार भरभरा कर शिवनाथ व रामाधार गोंड के ऊपर गिर गई। जिससे शिवनाथ एंव रामाधार मलबे में दब गए।
दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही
यह देख उनके परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। शोरगुल सुनकर पास पड़ोस के लोग भी मौके पर जुट गए। लोगों ने किसी तरह मिट्टी का मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। लेकिन मिट्टी के मलबे में दबने से दोनों अचेत हो गए थे। वहीं शरीर के कई हिस्सों में चोट भी लग गई थी। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉ संजय कुमार ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। मिट्टी में दबने के चलते दोनों को गंभीर चोटें आई है। हालांकि उनकी हालात स्थिर है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.