मऊ तहसील क्षेत्र में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अध्यक्षता में नगर पंचायत चुनाव पर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी सभी वॉर्डों में चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। कहा कि जिस प्रकार नगर में अव्यवस्थाएं हैं, जनता नगर पंचायत के कामों से त्रस्त है।
कहा कि कांग्रेस विकास के लिए काम करेगी। मऊ में नगर पंचायत में 14 वार्ड हैं, 14 वार्ड में कांग्रेस सभी वार्डों में कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव प्रत्याशी नियुक्त करके लड़ाया जाएगा। जिससे नगर पंचायत में विकास कार्य हो सके। अभी तक नगर पंचायतों में तमाम भ्रष्टाचार है।
यहां पर नगर पंचायत के लोगों का शोषण हो रहा था। कांग्रेस पार्टी किसानों के लिए हित पर कार्य करती है। राजकुमार गर्ग ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी पीसीसी सदस्य रंजना बराती लाल पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष अरुणेंद्र मिश्रा, नगर अध्यक्ष अकबरी बेगम, जिला सचिव कमलाकांत शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र पांडेय, दिनेश द्विवेदी, राकेश पांडेय, यूथ अध्यक्ष गुरुदीन दुबे, राजू नामदेव, पिंटू केशरवानी, संतोष आदि लोग मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.