तहसील मुख्यालय में आज कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत रवि गोष्ठी कराई गई। इस दौरान कृषि निवेश मेला भी लगा। किसानों को फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए जागरूक भी किया गया।
उप कृषि निदेशक राजकुमार ने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से कहा कि वे जैविक खेती को अपनाएं और रासायनिक खाद का प्रयोग को कम से कम करें।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के संबंध में भी बताया। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी मऊ ने किसान पारदर्शी योजना, रसायन का खेती में दुष्प्रभाव और विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख सुशीला, मंडल अध्यक्ष मऊ ओमप्रकाश बालाजी किसान यूनियन जिलाध्यक्ष राम सिंह जिला सलाहकार अजय पाल राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन के बद्री सिंह एडीओ मऊ रोहित कुमार, जयपाल सिंह कपूर सिंह रविकरण आदि मौजूद रहे।
रामनगर ब्लाक में भी गोष्ठी
उधर, रामनगर ब्लाक में भी गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर उप कृषि निदेशक राजकुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी तुलसीराम ने किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस मौके पर पशु चिकित्साधिकारी नरेंद्र ओझा, खंड विकास अधिकारी सुनील, सहायक विकास अधिकारी कृषि बाबूराम, इंडियन बैंक के जनार्दन, वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. गोविंद बीज गोदाम प्रभारी विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.