राजस्व पुलिस की टीम ने चकमार्ग पर कब्जे को हटाया:एसडीएम ने कहा- किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगा अतिक्रमण

मऊ6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

चित्रकूट के मऊ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आज को उप जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर पहुंची राजस्व की टीम ने पुलिस बल की उपस्थिति में अवैध कब्जे को हटवाया। चकमार्ग पर किए गए इस कब्जे को हटवाने पर लोगों ने प्रशासन का धन्यवाद दिया।

सार्वजनिक स्थानों पर था कब्जा
उप जिलाधिकारी ने बताया कि शेषा सुषकरा में चकमार्ग पर किए गए अवैध कब्जे की शिकायत आई थी। इस पर आज को नायब तहसीलदार घासीराम को मौके पर भेजकर अवैध कब्जा हटवाया गया। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा है। कि सार्वजनिक स्थानों पर कतई अवैध कब्जा न किया जाए। ऐसे अतिक्रमण को ढहाया जाएगा और सम्बन्धित पर कार्रवाई भी की जाएगी।

10 जगहों से हटवाए गए अवैध कब्जे
इसी क्रम में दो जगह अलग-अलग जगहों में अवैध कब्जा हटवाया गया के निर्देश पर अवैध कब्जे को हटवाया गया। एसडीएम ने बताया कि ग्राम पंचायत ददरी के अंतर्गत मौजा पुरा, जो हाईवे से लगी हुई बंजर भूमि है, पर अवैध कब्जे की शिकायत आई थी। इस पर नायब तहसीलदार घासीराम को भेजकर अवैध कब्जा हटवाया। बताया कि अवैध कब्जों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस माह 10 जगहों से अवैध कब्जे हटवाए गए।

खबरें और भी हैं...