चित्रकूट में सड़क पर खड़े मवेशी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित अल्टो के पेड़ से टकराने से युवक की मौत हो गई। दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने पर डाक्टरों ने रेफर किया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। हादसा भरतकूप थाना अंतर्गत सुदिनपुर गांव के समीप रविवार को सुबह करीब चार बजे हुआ।
कार से घर जा रहे थे सभी
बताया जा रहा है कि छतरपुर जिले के शांति नगर कालोनी के आशीष पचौरी रजनीश शर्मा, धीरेन्द्र सिंह विनीत अवस्थी रात में चित्रकूट भ्रमण के लिए घर से अल्टो कार पर सवार होकर निकले थे। दिनपुर गांव के समीप अचानक वाहन के सामने गाय आ गई।
गाय को बचाने के प्रयास में अल्टो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया।
घायलों को छतरपुर किया गया रेफर
घायल रजनीश व धीरेन्द्र को गंभीर दशा के चलते डाक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजन घायलों को छतरपुर ले गए हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक दो बहनों में इकलौता भाई थी। प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था। दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पत्नी शिल्पी का रो-रोकर बुरा हाल है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.