चित्रकूट नगर विकास अनुभाग-1 के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने सोमवार शाम नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए अनंतिम आरक्षण सूची की घोषणा कर दी। प्रस्तावित आरक्षण सूची के संबंध में आपत्तियां प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग को संबोधित करते हुए 12 दिसंबर शाम छह बजे तक उप्र सचिवालय के गेट नंबर नौ में ड्यूटी रूम में दी जा सकती है।
नगर पालिका चित्रकूट धाम कर्वी की सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। अंतिम सीटों में जिले की चारों निकायों की एक भी सीट सामान्य वर्ग के लिए नहीं है। सोमवार शाम जारी सूची के अनुसार, नपा कर्वी अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव है।्र
राजापुर की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित
राजापुर और मानिकपुर नगर पंचायत की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है। मऊ नगर पंचायत में पहली बार चुनाव होगा और यह सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.