चित्रकूट में खोह रेलवे क्रॉसिंग के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गिट्टी से लदा डंपर कई गाड़ियों के ऊपर पलट गया। बताया जा रहा है कि, हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं और दबे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर घटनास्थल पहुंच गए हैं।
प्रयागराज से बांदा जा रहे थे
डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल और एसपी धवल जायसवाल के कुशल निर्देशन में करीब 2 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गिट्टी लदे डंपर में दबी कार में बुरी तरह फंसे दोनों युवकों को निकाला गया। बताया जा रहा है कि, दोनों कार से प्रयागराज से बांदा किसी परिवारिक काम से जा रहे थे। जैसे रेलवे क्रॉसिंग के ब्रेकर के पास गाड़ी आई तो ट्रक पलटने की स्थिति में था।
ये पांच लोग हुए घायल
तभी ड्राइवर ने आवाज लगाई कि भागो-भागो, तब सभी लोग उतरने लगे और भागने का प्रयास किया। तब तक ट्रक पलट गया। गाड़ी में अनूप (23) सूरत सिंह (23) तनु सिंह (24) सौरव सिंह (25) और राहुल सिंह (23) यह 5 लोग दबे थे। प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद इनको बाहर निकाला गया। जिसमें अनूप कुमार के पैर में मामूली चोटें आई हैं। जिसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.