दो दिवसीय चित्रकूट दौरे पर आईं राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री छाया देवी ने भाजपा नेता शानू गुप्ता के साथ कुबेरगंज की प्रजापति बस्ती, मलिन बस्ती और छोटा खटकाना में लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। साथ ही प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। यही नहीं राज्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को भी सुना।
भाजपा सरकार में हो रहा लोगों का कल्याण
दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री छाया देवी ने कहा कि भाजपा सरकार में ही सफाई कर्मचारियों और दलितों का सम्मान और कल्याण हो रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शानू गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, रेहड़ी पटरी वालों को 10 हजार का लाभ, शौचालय इत्यादि का सीधा लाभ पात्रों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सफाई कर्मचारियों के चरण धुलकर जो सम्मान दिया है। उन्होंने दुनिया को सफाई कर्मियों का महत्व बताया है। जो मानव द्वारा की गई गंदगी को स्वच्छ करते हैं। यह धरती की लाइफ लाइन हैं।
बस्तियों में लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता
शानू गुप्ता ने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों में सफाई कर्मियों का अपमान किया जाता था। बस्तियों में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री छाया देवी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पार्वती, छितानी, राकेश, लवकुश, राजू, बिहारी, आदि लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर जिला मंत्री प्रेमलाल वाल्मीकि, मंजू देवी, शेशू जायसवाल, शुभम कुमार, अनुज अग्रहरि, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.