चित्रकूट में सड़क हादसा, ससुर-दामाद की मौत:बिजली फिटिंग कर लौट रहे थे घर, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

चित्रकूट6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

चित्रकूट में बाइक से घर लौट रहे ससुर-दामाद की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कराया है। सदर विधायक ने मॉर्च्युरी पहुंचकर गमगीन परिजनों को ढ़ाढस बंधाया।

ये हादसा कोतवाली कर्वी के कालूपुर के समीप देर शाम हुआ। बताया गया कि रैपुरा कस्बे के रिश्ते के ससुर मनोज (30) पुत्र राधेश्याम व दामाद यदुनाथ पटेल (28) पुत्र कामता प्रसाद मुख्यालय में बिल्डिंग में बिजली फिटिंग कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी सामने से आए वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे मनोज कुमार की मौके पर मौत हो गई। आनन-फानन यदुनाथ को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दोनों के परिजन रो-रोकर बहाल
पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कराया है। मृतक मनोज तीन भाइयों में मझला था। चार पुत्री, एक पुत्र, पत्नी मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक यदुनाथ की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। दो भाई, दो बहनो में छोटा था। मां की मृत्यु पहले हो गई थी। पत्नी मोना देवी रो-रोकर बेहाल है।