बरहज पटेल नगर वार्ड संख्या 17 निवासी मुनतान ने नगर पालिका पर आरोप लगाते हुए बताया कि नगर पालिका ने पूरे शहर का पानी लाकर उनके खेत के समीप छोड़ दिया गया है। जिससे वे खेती नहीं कर पा रहे हैं।
नगर पालिका बरहज पटेल नगर वार्ड संख्या 17 निवासी मुनतान ने नगर पालिका पर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका ने पूरे शहर का गंदा पानी खुली नाली के सहारे उनके खेत में लाकर डाल दिया है।
इससे उनका खेत हमेशा जलभराव की स्थिति में रहता है। कहा कि वे खेती नहीं कर पा रहे हैं। खेती न करने से उनके परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है, क्योंकि उनका पूरा परिवार खेती बाड़ी पर ही निर्भर है। उन्होंने नगर पालिका से मुआवजे की मांग की है। कहा कि नगर पालिका या तो खेत से पानी निकलवाए या फिर मुआवजा की राशि दे। कहा कि वह इसकी शिकायत कई बार नगर पालिका से कर चुके हैं, बावजूद इसके कोई भी अधिकारी इस बात का सुध नहीं ले रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.