देवरिया में एक मैरिज हाल में बुधवार को पथरदेवा, तरकुलवा और महुआडीह मंडलों के कार्यकर्ताओं का संयुक्त 'स्नातक मतदाता सम्मेलन' आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। एमएलसी की पांचों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों की प्रचंड जीत होने जा रही है। ऐसे में हम सबका दायित्व है कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाकर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाएं।
मंत्री ने कहा कि भाजपा सभी पांच सीटों पर अपना प्रत्याशी घोषित करके चुनाव लड़ रही है। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह हैं, जो एक जुझारू प्रत्याशी हैं। उनके व्यक्तित्व और जुझारूपन से सभी लोग परिचित हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि देवेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में लोगों को एकजुट करें, जिससे उनकी प्रचण्ड जीत सुनिश्चित हो सके।
स्नातक मतदाता सम्मेलन को मुख्य रूप से निवर्तमान एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि राजू मणि, भाजपा मंडल तरकुलवा के अध्यक्ष जीवन पति त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय शाही, तरकुलवा के ब्लाक प्रमुख राम अशीष गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, राजेश सिंह, राजू भारत, दुष्यंत राव, सत्यम अंकित राव और रामाश्रय गुप्ता आदि ने संबांधित किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.