देवरिया के भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के बनकटिया दूबे में स्थापित विद्युत उपकेंद्र को लोकार्पण पर सपा के पूर्व विधायक ने तंज कसा है। पूर्व विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय बबलू ने कहा कि य़ह विद्युत उप केंद्र समाजवादी सरकार की देन है। मेरे प्रस्ताव पर सर्वे हुआ। धन अवमुक्त हुआ था। छह वर्ष से य़ह कार्य कर रहा है।
भाजपा के लोग दूसरे के कार्यों पर अपना लेबल लगाकर अपनी पीठ थपथपा रही है। दो महीने कुछ दिन हुए नए विधायक को बने। शासन से विधायक निधि अलॉट नहीं हुई और ये फीता काटने लगे। 15 सड़कों के लिए अपने कार्यकाल में वर्ष 2021-22 में धन स्वीकृत कराया था। उसे भी भाजपा विधायक और सांसद अपनी उपलब्धि बता रहे हैं।
दरअसल, शुक्रवार को सलेमपुर सांसद रवीन्द्र कुशवाहा और भाटपाररानी के विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने विद्युत उप केंद्र का लोकार्पण किया। इस पर पूर्व विधायक ने कहा कि नए सत्र के लिए बजट पास होता है विभाग वार अलॉट होता है। प्रस्ताव दिया जाता है जिसकी स्वीकृति मिलने में छह महीने या अधिक लग जाते हैं। ऐसे में मेरे प्रयासों पर क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत धन और कार्यों को अपना बताकर श्रेय ले रहे हैं।
हताशा में लोग तरह-तरह के आरोप लगाते हैं
वहीं, विधायक सभा कुँवर कुशवाहा ने कहा कि चुनाव हारने के बाद हताशा में लोग तरह-तरह के आरोप लगाते हैं। हमें उनसे सहानुभूति है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास वाली पार्टी है। इसमें सभी वर्गों के विकास के लिए विजन है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.