देवरिया जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शनिवार को विधानसभा निर्वाचन मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य के तहत आयोजित विशेष अभियान कार्य का जायजा लिया। यह अभियान सदर विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मझवलिया नंबर-1 में आयोजित किया गया था। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन की गुणवत्ता को भी जाना।
जिलाधिकारी ने ली जानकारी
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने विद्यालय में चल रहे पुनरीक्षण कार्य अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की भी जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि मतदाओं के नाम जोड़ने हेतु निर्धारित फार्म-6 में आने वाले सभी अर्ह मतदाता को उपलब्ध कराएं। इस कार्य में किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता न हो। मतदाता सूची में जिनके नाम त्रुटि युक्त अथवा विलोपित किए जाने हों, उन्हें निर्धारित प्रारूप फार्म 7 व 8 उपलब्ध कराते हुए उसे भरवाएं।
अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें
जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए और मतदाता सूची में उन्हें सम्मिलित किया जाए। मतदाता सूची में आयोग के निर्देशानुसार जेंडर रेशियो को सुनिश्चित रखने के लिए महिला मतदाताओं का भी नाम विशेष रूप से सम्मिलित किए जाएं और इसके लिए उन्हें प्रेरित भी किया जाए। जिलाधिकारी ने इस दौरान विद्यालय में पठन-पाठन के गुणवत्ता की जानकारी ली। उपस्थित अध्यापकों को निर्देश दिया कि पठन-पाठन कार्य सुचारू रूप से गुणवत्तापूर्वक सुनिश्चित किए जाएं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.