रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के गोनाह सूरतपुरा में हुई हत्या में नामजद आरोपियों को रूद्रपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया। जिसमें एक अभियुक्त पकड़ से बाहर है। जिसकी तलाश जारी है।
मालूम हो कि शनिवार की रात्रि जमीन विवाद को लेकर रविंद्र सिंह व उनके लोगों ने अपने पट्टीदार सुशील सिंह के दरवाजे पर चढ़कर हमला बोल दिया था, जिसमें सुशील सिंह की हत्या हो गई। जहां आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे।
आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें की गई थी गठित
मृतक के परिजन राम अवतार की तहरीर पर पांच नामजद रविंद्र सिंह, राहुल सिंह, अभिषेक सिंह,अभिमन्यु सिह राजू सिंह सहित दो अज्ञात पर धारा 147 148 302 323 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच कर रही थी।जहां पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी जिलाजीत सिंह के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गई थी।
थाना प्रभारी मुखबिर की सूचना पर अपने हमराही कांस्टेबल अभय सिंह, उमेश चौहान, धर्मेंद्र, राजेश प्रताप, अमित गिरी, रामप्रवेश यादव महिला कांस्टेबल अस्मिता सिंह अनमोल सिंह रुचि सिंह के साथ पिड़रा गांव के पचलड़ी मोड़ से नामजद रविंद्र सिंह राहुल सिंह व उदयवीर सिंह को गिरफ्तार किया जो भागने के फिराक में थे।
नामजद राजू सिंह अभी भी फरार
दूसरी टीम एस.आई अरविंद सिंह मनीष सिंह के नेतृत्व मे अपने हमराही सिपाही शिव सागर यादव, कांस्टेबल रविंद्र प्रताप राव ज्ञानेन्द्र राय, विजय कुमार यादव, महिला कांस्टेबल कंचन यादव, पूनम यादव के साथ पांडे माझा स्थित पुलिया से अभिषेक सिंह व अभिमन्यु सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नामजद राजू सिंह अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.