अलीगंज में पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव समेत उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के ऊपर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। एटा जिला प्रशासन ने आरएस मैरिज हॉल के ऊपर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
जनपद एटा की अलीगंज तहसील से रहे पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के एवं उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एटा जुगेंद्र सिंह यादव एवं जैथरा के पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनाथ सिंह यादव के ऊपर प्रशासन लगातार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसता जा रहा है। सोमवार को इसी क्रम में जनपद एटा की तहसील अलीगंज क्षेत्र के कस्बा जैथरा के अंतर्गत बने हुए आरएस मैरिज होम को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया है।
पत्नियों के नाम कब्जा की गई जमीन
प्रशासनिक अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व विधायक गैंगेस्टर रामेश्वर सिंह यादव एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनाथ सिंह यादव की पत्नियों के नाम से यह भूमि कब्जा की गई थी। रामेश्वर सिंह यादव की पत्नी राममूर्ति,जुगेंद्र सिंह यादव की पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष एटा रेखा देवी रामनाथ की पत्नी जैथरा ब्लॉक प्रमुख किताब श्री के ऊपर बंजर की भूमि पर कब्जा कर के अवैध निर्माण करवाया गया था। वहीं एक अनुसूचित जाति की महिला की जमीन पर भी अवैध कब्जा किया गया था। जिसके चलते तहसील प्रशासन ने आरएस मैरिज होम को जमींदोज करने की कार्रवाई को अंजाम दिया है।
जेल में है रामेश्वर सिंह यादव
गैंगस्टर एक्ट के तहत पूर्व में रामेश्वर सिंह यादव को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं उनके भाई जुगेंद्र सिंह यादव के ऊपर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। हालांकि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने उच्च न्यायालय की शरण में जाकर के अपनी गिरफ्तारी पर स्टे का ऑर्डर ले लिया है। वहीं रामनाथ यादव को प्रशासन के द्वारा भू माफिया घोषित किया जा चुका है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.