इटावा में 16 निरीक्षक और 3 दरोगा नई जगह तैनात:पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, नौ थानों को मिले नए प्रभारी

उवैस चौधरी | इटावा17 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जारी किए आदेश - Dainik Bhaskar
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जारी किए आदेश

इटावा जिले में पुलिस विभाग में लंबे समय बाद बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बीते दिनों जिले में कार्यकाल पूरा होने के बाद कई इंस्पेक्टरों का गैर जनपदों में स्थानांतरण कर दिया गया था।

.

इसके बाद कई थानों में प्रभारी सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टरों को चार्ज देकर कामकाज चलाया जा रहा था।

अब एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार रात दो अलग-अलग आदेश जारी कर नए इंस्पेक्टरों और सब इंस्पेक्टरों को थानों और विभिन्न शाखाओं में तैनाती दी है।

नौ थानों को मिले नए प्रभारी

जारी आदेश के मुताबिक इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह को इकदिल, रंजना पाण्डेय को पछायगांव, ललितेश नारायण को सैफई, शिवनारायण सिंह को भरथना और सचिन कुमार को उसराहार थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

वहीं अमरेन्द्र बहादुर सिंह को साइबर थाना, संजेश कुमार को बिठौली, राधेश्याम को एएचटीयू और महेश कुमार को बलरई थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिला थाने को भी नया प्रभारी

इंस्पेक्टर राघवेन्द्र तिवारी को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं महिला उपनिरीक्षक अमृता पाण्डेय को मीडिया सेल से हटाकर महिला थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इंस्पेक्टरों और दरोगाओं को मिली नई तैनाती।
इंस्पेक्टरों और दरोगाओं को मिली नई तैनाती।

दो दरोगाओं को मिली जिम्मेदारी

सब इंस्पेक्टर अमित कुमार को भरेंह थाने से हटाकर चकरनगर थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बलरई थानाध्यक्ष रहे सब इंस्पेक्टर आलोक कुमार को भरेंह थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

छह निरीक्षकों की अलग तैनाती

वहीं दूसरे आदेश में छह निरीक्षकों को अलग-अलग सीओ के अधीन नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इनमें राहुल कुमार भारतीय को न्यायालय सुरक्षा, नरेंद्र सिंह को वाचक, जय प्रकाश पाल को जन शिकायत प्रकोष्ठ और विनोद कुमार को चुनाव सेल में तैनात किया गया है।

इसके अलावा अजय कुमार अवस्थी को एसओजी और राजीव पाण्डेय को अपराध शाखा के विवेचना विंग में जिम्मेदारी दी गई है।

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की ओर से जारी दोनों आदेशों में संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने और अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद थानों की कमान और विभिन्न शाखाओं की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links