इटावा में बिजनेसमैन ने आत्महत्या की:पेट्रोल पंप के कमरे में डबल बैरल बंदूक से गोली मार ली

इटावा6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
राजेश गुप्ता ने गोली मारकर की आत्महत्या।

इटावा में पेट्रोल पंप संचालक ने शनिवार को गोली मारकर आत्महत्या कर दी। सूचना पर एसपी, सीओ, एसओ सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल डबल बैरल बंदूक कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के मेहरा चुंगी पर लालाराम पेट्रोल पंप है। इसके मालिक राजेश गुप्ता थे। राजेश गुप्ता ने डबल बैरल बंदूक से पेट्रोल पंप के कमरे में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में परिजनों ने शव को इमरजेंसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने परिजनों व पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों से जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल से डबल बैरल बंदूक भी मिली है। उसको जब्त कर लिया है।

अस्पताल में घायल राजेश गुप्ता को ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में घायल राजेश गुप्ता को ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने बताया मामला आत्महत्या का लगा रहा है। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर कमरे को सील कर दिया है। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता लगेगा।

पेट्रोल पंप के सेल्समैन आलोक ने बताया, "सेठ जी यहां पर बैठे हुए थे। पेट्रोल की मशीन खराब थी। इंजीनियर काम कर रहा था। पेट्रोल की मशीन चालू हो गई थी। सेठ जी कमरे में चले गए। इतने में ही गोली की आवाज आई, तो देखा कि सेठ जी को गोली लगी हुई है। परिजनों को सूचना दी इसके बाद ही पुलिस आई है।"

पेट्रोल पंप पर पुलिस ने घटना की छानबीन की। सेल्समैन से पूछताछ की।
पेट्रोल पंप पर पुलिस ने घटना की छानबीन की। सेल्समैन से पूछताछ की।

राजेश शहर के बड़े व्यापारी थे। उनका कोल्ड स्टोर, पेट्रोल पंप और टाटा रेनॉल्ट के डीलर है। आत्महत्या का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है।सीओ, अमित कुमार सिंह ने बताया, "राजेश गुप्ता (55 साल) का पेट्रोल पंप है। खुद को गोली मारने की सूचना मिली। परिजन भी हैं, परिजनों ने बताया कि इनको पेट्रोल पंप पर आवाज सुनाई दी, वहां से कुछ लोगों की फोन भी आए बंद कमरे में इन्होंने गोली मार ली है। परिजनों ने गेट को तोड़कर शव को बाहर निकाला है। कारणों का पता लगाया जा रहा है, इसकी जांच की जा रही है।"