इटावा में भंडारे में युवक को मारी गोली:ग्रामीणों ने आरोपी बदमाश को जमकर पीटा, पुलिस ने छुड़वाकर अस्पताल में भर्ती कराया

इटावाएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणों की पिटाई से गोली चलाने वाला आरोपी विपिन यादव घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। - Dainik Bhaskar
ग्रामीणों की पिटाई से गोली चलाने वाला आरोपी विपिन यादव घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

इटावा में भंडारा खाना गए युवक पर तमंचे से फायरिंग कर दिया। भीड़ ने फायरिंग करने वाले को पकड़कर पीट दिया, जिससे आरोपी बुरी तरह से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेज दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। गोली चलाने की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

चौबिया थाना क्षेत्र के राहिन गांव में स्थापित मंशा देवी मंदिर पर बुधवार देर शाम भंडारे का आयोजन हुआ था। इस दौरान विपिन यादव ने तमंचे से भंडारा खा रहे सुमित पर फायरिंग कर दी। जैसे ही तमंचा निकालकर फायरिंग करने का प्रयास किया, वहां मौजूद एक व्यक्ति ने आरोपी का हाथ ऊपर कर दिया, जिससे बाद गोली ऊपर निकल गई। आरोपी ने फिर से तमंचा रिलोड कर फायरिंग करने का प्रयास करने लगा, उसी दौरान भंडारा खा रहे लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद भी तमंचा लिए हुआ व्यक्ति भागते हुए हवाई फायरिंग की। ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। गोली चलाने वाले विपिन यादव की सुमित से पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

घायल का उपचार करवाते एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह।
घायल का उपचार करवाते एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह।

पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों से छुड़वाकर अस्पताल में भर्ती कराया
घटना की जानकारी पर चौबिया थाना प्रभारी जेपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों के चंगुल से फायरिंग करने वाले को निकालकर अस्पताल भर्ती कराया। उसकी हालत को देखते हुए सैफई ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ग्रामीण अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की।

आरोपी का पहले से भी हैं आपराधिक मामले
एसपी ग्रामीण ने बताया कि अभी किसी भी व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। फायरिंग करने वाले विपिन यादव को पकड़ लिया गया है। वह थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र का हाल निवासी बताया गया है। इसके ऊपर कई मुकदमे और उसका अपराधिक इतिहास भी हैं। उससे तमंचा, बाइक और कारतूस का खोखा भी बरामद किया गया है।