कायमगंज में करंट लगने से 65 वर्षीय वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वृद्धा अपने घर में गोद में लेकर अपनी नाती को खिला रही थी। करंट की चपेट से किसी प्रकार गोद में खेल रहा बच्चा तो बच गया। लेकिन वृद्धा नहीं बच सकी। चीख-पुकार मचने पर घरवालों ने जैसे तैसे डंडे से पंखे को वृद्धा से अलग हटाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां तैनात चिकित्सक ने वृद्धा को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
वृद्धा की गोद में खेल रहा था नाती
कोतवाली कायमगंज के गांव रुटौल निवासी निर्मला (60) पत्नी स्व. आशाराम कमरे में गोद में लेकर अपने 2 वर्षीय नाती को खिला रही थी। उनके पास में ही एक फर्राटा पंखा भी चल रहा था। तभी किसी प्रकार फर्राटा पंखा वृद्धा के ऊपर जा गिरा। इसी दौरान वृद्धा की गोद से नाती दूर जा गिरा। महिला करंट की चपेट में आकर तड़पने लगी। चीख-पुकार मचने पर जैसे तैसे घर वालों ने लाठी डंडे से पंखे को महिला से अलग किया। गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर आए। जहां तैनात चिकित्सक डॉ विपिन सिंह ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
बुजुर्ग महिला की पांच साल पहले हो गई थी मौत
वृद्धा के पति आशाराम की मौत 5 वर्ष पूर्व हो चुकी है। उनके 3 पुत्र तथा तीन पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। वहीं वृद्धा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन वृद्धा का शव अस्पताल से घर लेकर चले गए हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.